WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Profile Follow Me

दोस्तों भारत और सऊदी अरब के बीच वर्ष 2025 के लिए हज एग्रीमेंट फाइनल हो चुका है। और वर्ष 2025 में कुल 1,75,025 हाजी हज करने भारत से जाएंगे। यह एग्रीमेंट भारत की तरफ से माइनॉरिटी अफेयर्स मिनिस्टर किरण रिजीजू और सऊदी अरब की मिनिस्टर फॉर हज एंड उमराह तौफ़ीक बिन फ़व्ज़ान अल राबिया के बीच जेद्दाह में हुआ।

इस एग्रीमेंट का मकसद हाजियों के हज करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना और भारत व सऊदी अरब के आपसी संबंधों को मजबूती देना है।

क्या रहेगा हज कोटा का पूरा विवरण?

जैसा कि पहले बताया गया है कि इस वर्ष 2025 के लिए भारतीय हज यात्रियों का कुल कोटा 1,75,025 रहेगा। और इस कोटे को दो हिस्सों में बांटा गया है और ये अनुपात है 70:30 का।

इसके लिए हज कमिटी आफ इंडिया को 70% कोटा दिया गया है जिसके अंतर्गत 1,25,518 हज यात्री आते हैं। और दूसरा कोटा हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स (HGOs) को 30% मिला है जिसके हिस्से में कुल 52,507 हज यात्री आयेंगे।

द्विपक्षीय चर्चा रही मुख्य आकर्षण।

इस बैठक के दौरान किरण रिजीजू और तौफ़ीक अल राबिया ने हज यात्रा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय हज यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और सेवाओं व सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पिछले वर्षों में आई चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। और आगे से यात्रा को बेहतर बनाने के हर मुमकिन प्रयासों को शामिल करने की भी बात हुई।

हज क्या है?

इस्लाम के संदर्भ में हज इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक बेहद जरूरी अरकान है और इसे फ़र्ज़ करार दिया गया है यानी ये हर मुसलमान को करना जरूरी है अगर उसके पास आर्थिक और शारीरिक ताकत है तो।

हर मुसलमान को को कम से कम एक बार अपनी जिंदगी में हज के इस पाक सफर पे जाना होता है।

By Wasim Ilyas Akram

दोस्तों, मैं एक एग्रीकल्चर ग्रेजुएट हूं और पिछले लगभग 5 सालों से मैं किसान समुदाय के लिए काम कर रहा हूं। मैंने Centre Of Excellence For Vegetables, Gharaunda में नर्सरी एक्सपर्ट के पद पे कार्य किया है और पौध उत्पादन में करीब 5 साल दिए हैं। इसके अलावा हमारा एक YouTube चैनल AAS TV के नाम से है, जिसपे हम लगातार videos की शक्ल में खेती से जुड़ी उन्नत जानकारी साझा करते हैं। आप भी हमारे साथ इस मुहिम में आज़ ही जुड़िए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरसों के तेल के ये 7 फायदे जानकर आप रह जायेंगे हैरान|  Who was Ustaad Zakir Hussain? पौधों के लिए एक अमृत की तरह है मल्टीप्लेक्स कंपनी का जनरल लिक्विड| क्या है ‘व्हाइट रिवोल्यूशन 2.0’ और कैसे ये महिलाओं को बनाएगा सशक्त? मसालों की लिस्ट में अगर नहीं है हल्दी, तो रह जाओगे काफी फायदों से महरूम| खाली पेट बादाम खाने के हैं बेशुमार फायदे, अभी डाइट में करें शामिल| सेहत का खज़ाना है ब्रसेल्स स्प्राउट्स (Brussels Sprouts), फायदे जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान| “Women’s T20 World Cup 2024: Soaring to New Heights in Cricket!” इंडिया में खाए जाने वाले 5 मुख्य ट्रेडिशनल डिशेज, आपकी पसंदीदा कौनसा है? कौनसे हैं दुनिया के 5 सबसे ज्यादा जहरीले सांप? जानकर रह जायेंगे हैरान!